बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
07-Jul-2024 10:18 PM
By First Bihar
EAST CHAMPARAN: गंडक बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने और बांध के ध्वस्त होने से इलाके के लोग काफी दहशत में हैं। कई जगहों पर पानी भी घुसने लगा है। जिससे लोग काफी सहमे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से मैकिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि वो यहां से किसी तरह निकले और सुरक्षित जगह पर जाकर शरण लें।
मोतिहारी के सुगौली में गंडक बराज से भारी पानी छोड़ने के कारण बूढ़ी गंडक नदी मे पानी का भारी दबाव बना हुआ है। सुगौली मे पहले से ही ध्वस्त हो चुके बांध के कारण लोगों को बचाने की भारी जिम्मेदारी प्रशासन के ऊपर आ चुका है। सुगौली अंचलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने के लिए मैंकिंग की जा रही है।
विशेष कर नदी से सटे वार्ड जो सुगौली नगर पंचायत 1,2,7 और सुकुल पाकड़ पंचायत जहां 11,12 और 13 के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की प्रशासन द्वारा अपील की जा रही है। बता दें कि अभी की मौजूदा स्थिति में सुकुल पाकड़ पंचायत के लाल परसा, धूमनी टोला,कचहरिया टोला इत्यादि कई गांव के समीप नदी का बांध पर दबाव बना हुआ है। यहां बांध पूर्व से ही क्षतिग्रस्त है।