ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

SSB ट्रेनिंग सेंटर में तैनात सब इंस्पेक्टर की मौत, सोते समय आया हार्ट अटैक

सुपौल के एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर में तैनात सब इंस्पेक्टर हेमंता कुमार सोनवाल की सोते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल में एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर में तैनात सब इंस्पेक्टर की अचानक सोते समय हार्ट अटैक आया और कुछ देर बाद मौत हो गयी। इस घटना से एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर में शोक की लहर दौड़ गयी। 


मिली जानकारी के अनुसार सुपौल के आसनपुर कुपहा स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) का ट्रेनिंग सेंटर हैं। जहां तैनात सब इंस्पेक्टर 53 वर्षीय हेमंता सोनवाल की मौत हो गयी। घटना का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। बताया जाता है कि शनिवार की रात में उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया और सोने चले गये। सोते समय ही हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और दो बेटियों सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


हेमंता सोनवाल असम के तीनसुकिया जिले के दमददम गांव के रहने वाले थे। वे पिछले सालभर से अपने परिवार के साथ सुपौल के आसनपुर कुपहा स्थित एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर परिसर में रह रहे थे। परिवार के साथ डिनर करने के बाद वो बेड पर सोने चले गये। इसी दौरान रात के करीब 3 बजे उनकी पत्नी उमेश्वरी सोनवाल ने पति को जगाने का प्रयास किया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पति की गंभीर स्थिति को देखते हुए पत्नी ने एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर के जवानों को इस बात की जानकारी दी। 


जवानों की मदद से तुरंत हेमंता सोनवाल को ट्रेनिंग सेंटर स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची किशनपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर परिसर में दिवंगत अधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान एसएसबी के तमाम अधिकारी, जवान और कर्मचारी मौजूद थे। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ पैतृक गांव असम के तीनसुकिया भेजा गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

टैग्स