ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर क्यों खाया जाता है दही-चूड़ा? जानिए.. इसके हेल्थ बेनिफिट्स

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर घरों में परंपरागत व्यंजन दही-चूड़ा का खास महत्व होता है. आप इसके हेल्थ बेनिफिट्स जानकर हैरान रह जाएंगे. इसे बनाना बेहद आसान है.

Makar Sankranti 2026
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के मौके पर घर-घर में खिचड़ी, तिल-गुड़, गजक और दही-चूड़ा जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में इस पर्व पर दही-चूड़ा खाने की खास परंपरा है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ दही-चूड़ा सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।


चूड़ा, जिसे कई जगहों पर पोहा या चिवड़ा भी कहा जाता है, चावल को कूटकर बनाया जाता है। मकर संक्रांति पर इसे दही और गुड़ या चीनी के साथ खाने की परंपरा है। यह हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला भोजन है।


जो लोग ऐसा नाश्ता चाहते हैं जिससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिले और कैलोरी भी कम रहे, उनके लिए दही-चूड़ा एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें आयरन और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि गर्भवती महिलाओं को भी दही-चूड़ा खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह एनीमिया के खतरे को कम करने में मदद करता है।


दही-चूड़ा बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले चूड़ा लें और उसे साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। अगर चूड़ा मोटा है तो उसे करीब 2 मिनट तक पानी में भिगो दें, फिर छानकर अलग कर लें। अब एक कटोरी में ताजा और गाढ़ी दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें। 


इसमें स्वादानुसार गुड़ या चीनी मिलाएं। जब दही में गुड़ या चीनी अच्छी तरह घुल जाए, तो उसमें चूड़ा डालकर हल्के हाथों से मिक्स करें। आपका दही-चूड़ा तैयार है। इसे आप तिल के लड्डू या आलू-गोभी की सब्जी के साथ परोस सकते हैं।


नोट: यह एक सामान्य जानकारी के लिए है। अपनी डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता