ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

बिहार में रिश्तों का कत्ल: दूसरी पत्नी और बेटा निकले हत्यारा, बेरहमी से रेत दिया था फेंकन पासवान का गला

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली हत्या का खुलासा हुआ है। फेंकन पासवान की गला काटकर हत्या उनकी दूसरी पत्नी और बेटे ने ही की थी, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सीतामढ़ी जिले से दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बीते 31 दिसंबर 2024 की रात फेंकन पासवान की उनके ही घर में गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे कोई और नहीं, बल्कि उनकी दूसरी पत्नी और उसका बेटा निकले।


पुलिस जांच में सामने आया है कि फेंकन पासवान जब गहरी नींद में सो रहे थे, तभी उनकी पत्नी अनिता देवी और उसके बेटे अरुण कुमार ठाकुर ने मिलकर धारदार हथियार ‘दबिया’ से उन पर जानलेवा हमला किया। हमले में फेंकन पासवान का सिर शरीर से अलग कर दिया गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में हत्या की साजिश और वारदात की पूरी कहानी सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।


फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस खौफनाक हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है, वहीं लोग रिश्तों में बढ़ती क्रूरता को लेकर स्तब्ध हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता