ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / गंडक बराज पर आज से मरम्मत का काम होगा शुरू, नेपाल ने दी...

गंडक बराज पर आज से मरम्मत का काम होगा शुरू, नेपाल ने दी अनुमति

23-Jun-2020 08:10 AM

By DEEPAK RAJ

PATNA: गंडक बराज का काम आज से शुरू हो जाएगा. काम करने को लेकर नेपाल ने अनुमति दे दी है. इससे पहले नेपाल मरम्मत करने का अनुमति नहीं दे रहा था.  

बांध टूटने का खतरा टला

नेपाल के अनुमति देने के बाद उसके एरिया में पड़ने वाले बांध का मरम्मती काम शुरू हो जाएगा. नेपाल के अनुमति नदीं देने के कारण पानी के दवाब के बाद बांध टूटने का खतरा बढ़ गया था. नेपाल जान बूझकर लॉकडाउन का हवाला देकर अपने एरिया में काम नहीं होने दे रहा था. इसको लेकर नेपाल और बिहार के जल संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार संपर्क में थे.

बिहार सरकार ने केंद्र को लिखा था त्राहिमाम संदेश

नेपाल के नियंत्रण वाले इलाकों में बाढ़ से सुरक्षा के लिए कराए जा रहे हैं. काम पर वहां की सरकार ने रोक लगा दी थी. जिससे बिहार के डूबने का खतरा बढ़ गया था. नीतीश सरकार ने इस मामले में केंद्र सरकार के पास त्राहिमाम संदेश भेजा था. बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा था कि राज्य सरकार की तरफ से विदेश मंत्रालय और केंद्र सरकार को इस बारे में जानकारी दे दी गई है. उन्होंने बताया कि हमारे स्थानीय इंजीनियर और डीएम संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं. यदि इस मुद्दे को समय पर संबोधित नहीं किया जाता है, तो बिहार के प्रमुख हिस्से में बाढ़ आ जाएगी. वाल्मीकी नगर के गंडक बराज के करीब 36 गेट हैं और 18 गेट नेपाल की तरफ हैं.