ब्रेकिंग
नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦मधुबनी में ASI की मौत पर बड़ा खुलासा, बोरे में शव मिलने की खबर पर SSP ने तोड़ी चुप्पी; हत्या का केस दर्ज, DNA टेस्ट से खुलेगा राज!✦बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं, तेजस्वी यादव ने बोला तीखा हमला, कहा..NDA विधायक ही जनता को लूट रहे✦Bihar Politics : जेडीयू का 'नीतीश संवाद' : निशांत के साथ पटना में रहेंगे संजय झा, ललन सिंह को मुजफ्फरपुर का दिया गया जिम्मा...✦बिहार के 13 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! अब घर बैठे मिलेगा लोन, 60 दिन में लौटाएं तो नहीं लगेगा ब्याज✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦मधुबनी में ASI की मौत पर बड़ा खुलासा, बोरे में शव मिलने की खबर पर SSP ने तोड़ी चुप्पी; हत्या का केस दर्ज, DNA टेस्ट से खुलेगा राज!✦बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं, तेजस्वी यादव ने बोला तीखा हमला, कहा..NDA विधायक ही जनता को लूट रहे✦Bihar Politics : जेडीयू का 'नीतीश संवाद' : निशांत के साथ पटना में रहेंगे संजय झा, ललन सिंह को मुजफ्फरपुर का दिया गया जिम्मा...✦बिहार के 13 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! अब घर बैठे मिलेगा लोन, 60 दिन में लौटाएं तो नहीं लगेगा ब्याज

Patna Airport: नए टर्मिनल में महिला की लाश मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंचे सिटी SP

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में पानी के पाइप में एक महिला मजदूर की लाश मिली है। सिटी एसपी मौके पर पहुंचे, पोस्टमार्टम से ही खुलेगा राज।

Patna Airport
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Patna Airport: पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन में शनिवार को एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में महिला निर्माण मजदूर प्रतीत हो रही है, और उसका शव निर्माण स्थल पर पानी के पाइप में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस को शक है कि महिला एयरपोर्ट पर काम करने वाली निर्माण एजेंसियों में कार्यरत थी। सिटी एसपी ने बताया कि किसी भी आशंका की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।


पुलिस ने महिला की पहचान के लिए उसकी तस्वीर निर्माण एजेंसियों और मजदूरों के बीच सर्कुलेट की है। ज्ञात हो कि नए टर्मिनल का निर्माण कार्य 65,155 वर्ग मीटर में हो रहा है, और इसे जनवरी 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस प्रोजेक्ट में सैकड़ों मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, लेकिन हत्या, आत्महत्या, या दुर्घटना की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही होगी। घटनास्थल पर CISF और स्थानीय पुलिस की टीमें मौजूद हैं, और निर्माण एजेंसियों से मजदूरों की सूची मांगी गई है।


एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल तो जरूर उठाए हैं। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और निर्माण स्थल पर काम करने वाले अन्य मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है। क्या यह हादसा है या कुछ और, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही अब इसका खुलासा करेगी।