ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव

CBSE 12th Exam 2026: सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड 2026 के सप्लीमेंट्री एग्जाम नियमों में बदलाव किया है। अब स्टूडेंट्स रिजल्ट के बाद केवल एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार (इंप्रूवमेंट) के लिए एग्जाम दे सकेंगे।

CBSE 12th Exam 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CBSE 12th Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू कर रहा है। इसी बीच 12वीं बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए सीबीएसई ने सप्लीमेंट्री (इंप्रूवमेंट) एग्जाम से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है।


पूर्व में 12वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स रिजल्ट आने के दो महीने के अंदर एक से अधिक सब्जेक्ट में नंबर सुधार (सप्लीमेंट्री) के लिए एग्जाम दे सकते थे। अब सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि स्टूडेंट्स केवल एक ही सब्जेक्ट में सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकेंगे। 


यदि किसी स्टूडेंट को एक से अधिक सब्जेक्ट में नंबर सुधार करवाना है, तो उसे अगले साल आयोजित होने वाली मेन बोर्ड परीक्षा में शामिल होना होगा। सीबीएसई ने 2026 बोर्ड परीक्षाओं के सप्लीमेंट्री एग्जाम का टेंटिव शेड्यूल भी जारी किया है। 12वीं बोर्ड 2026 के स्टूडेंट्स के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम 15 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है, जबकि रिजल्ट मई 2026 में घोषित किया जाएगा। 


इसके बाद सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। बोर्ड के इस बदलाव का मतलब है कि स्टूडेंट्स अब सिर्फ एक ही विषय में नंबर सुधार का मौका पाएंगे, इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए पूरी मेहनत और तैयारी जरूरी होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता