ब्रेकिंग
बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी

MUZAFFARPUR: दो कुख्यात अपराधियों की 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त, कोर्ट का सख्त आदेश

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराध पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई के तहत मुजफ्फरपुर जिले के दो कुख्यात अपराधियों राकेश कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर और बेगूसराय निवासी रणजय ओंक

bihar
अपराधियों पर कार्रवाई
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराध पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई के तहत मुजफ्फरपुर जिले के दो कुख्यात अपराधियों राकेश कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर और बेगूसराय निवासी रणजय ओंकार की करीब 10 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति जब्त की जाएगी। इस संबंध में सीजेएम कोर्ट ने 7 मई को आदेश जारी किया, जिसकी पुष्टि मुजफ्फरपुर एसएसपी सुशील कुमार ने की है।


क्या है मामला?

चुन्नू ठाकुर मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर इलाके का कुख्यात अपराधी है, जबकि रंजय ओंकार मूल रूप से बेगूसराय का रहने वाला है लेकिन उसने मुजफ्फरपुर में अपराध का साम्राज्य खड़ा कर रखा है। इन दोनों के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और अवैध कब्जे जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।


कितनी संपत्ति होगी जब्त?

अधिकारियों के अनुसार, दोनों की कुल 10 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की जाएगी, जिसमें कई प्लॉट, लग्जरी गाड़ियाँ, बाइक और अन्य चल-अचल संपत्ति शामिल हैं।

चुन्नू ठाकुर के नाम पर: गन्नीपुर और वैशाली में कई प्लॉट (वैशाली में चुन्नू का ससुराल है) कुल 9 प्लॉट जब्त किए जाएंगे..

रंजय ओंकार के नाम पर: मिठनपुरा इलाके में कुल 61.09 डिसमिल जमीन, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है..6 गाड़ियाँ (3 बाइक और 3 लग्जरी कारें), जिसकी अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये है..


एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि कोर्ट आदेश के अनुसार अब जिला प्रशासन (डीएम) इन संपत्तियों को 'सरकारी संपत्ति' घोषित करेगा। इसके तहत: सभी संपत्तियों पर बोर्ड लगाकर सरकारी संपत्ति की घोषणा की जाएगी..जिला स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी जो इन संपत्तियों की निगरानी करेंगे..


अगली 14 दिनों के भीतर कार्रवाई पूरी की जाएगी..यह कार्रवाई राज्य सरकार की अपराधियों की अवैध कमाई पर रोक लगाने की नीति का हिस्सा है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अपराध से अर्जित संपत्ति अब सुरक्षित नहीं रहेगी और ऐसे अपराधियों पर कानूनी शिकंजा लगातार कसता रहेगा। 


चुन्नू ठाकुर और रंजय ओंकार जैसे अपराधियों की करोड़ों की संपत्ति की जब्ती सिर्फ एक कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि बिहार में अपराध पर कड़ा संदेश है। यह कार्रवाई राज्य भर में अन्य अपराधियों को भी चेतावनी देती है कि अब अवैध संपत्ति बनाना आसान नहीं होगा और कानून का शिकंजा कभी भी कस सकता है।