ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

India Pakistan: साथियों को बचाते हुए शहीद हुए बिहार के लाल मो. इम्तियाज, गाँव में छाया मातम

India Pakistan: जम्मू के आरएस पुरा में पाकिस्तान की गोलीबारी में छपरा के BSF सब-इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज शहीद हो गए हैं। साथियों को बचाते हुए दी कुर्बानी, गांव में शोक की लहर।

India Pakistan
शहीद BSF सब-इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

India Pakistan: जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में 10 मई 2025 को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बिहार के छपरा जिले के नारायणपुर गांव निवासी BSF सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए हैं। यह घटना भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते के मात्र तीन घंटे बाद हुई, जब पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर से फायरिंग शुरू कर दी। BSF के आउटपोस्ट का नेतृत्व कर रहे इम्तियाज ने अदम्य साहस दिखाते हुए अपने साथी जवानों को बचाने के लिए प्राणों की आहुति दे दी। BSF ने कहा, “हम शहीद मो. इम्तियाज के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं।” इधर उनके शहीद होने की खबर से नारायणपुर गांव में शोक की लहर छा गई है।


मो. इम्तियाज के परिवार को BSF ने उनकी शहादत की सूचना दे दी है, और परिजन जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं। 11 मई को जम्मू के फ्रंटियर हेडक्वार्टर, पलौरा में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी शहादत को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा, जो संभवतः रविवार शाम तक उनके गांव नारायणपुर पहुंचेगा। BSF के डीजी और सभी रैंकों ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।


नारायणपुर के ग्रामीणों ने मो. इम्तियाज को एक नेकदिल और मिलनसार व्यक्ति के रूप में याद किया। वे एक माह पहले ईद के लिए गांव आए थे, जहां सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान सभी से मिलते-जुलते थे। उनके बेटे मोहम्मद इमरान ने बायोमेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वर्तमान में पटना के PMCH में कार्यरत हैं। पिता की शहादत की खबर मिलते ही इमरान जम्मू के लिए रवाना हो गए। उनकी पत्नी बीमार हैं और उन्हें अभी इस दुखद समाचार की जानकारी नहीं दी गई है।


ग्रामीणों ने उनकी बहादुरी को सलाम करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है। बताते चलें कि शनिवार को पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन के अलावा ड्रोन हमले भी किए, जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया। इस बारे में बात करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा है कि भारत किसी भी उल्लंघन का कड़ा जवाब देगा। मो. इम्तियाज की शहादत में बाद पूरे बिहार में उदासी छा गई है, साथ ही राज्य की जनता में गर्व भी है कि उनके बेटे ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह देश उनके इस बलिदान को सदैव याद रखेगा।

संबंधित खबरें