ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के सामने झुक गया पाकिस्तान, रोहित सिंह बोले..देश को अपने प्रधानमंत्री और सेना पर गर्व

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पराजय के भय से कांप उठा है। भारत के यशस्वी, योजस्वी, तेजस्वी, पराक्रमी मां भारती के वीर सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी का नेतृत्व कौशल आज पूरे अंतरराष्ट्रीय मंच पर बज रहा है।

bihar
पीएम मोदी को धन्यवाद
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

India Pakistan Ceasefire: अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा आज हो गयी। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस और रेडार सिस्टम को ही ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान में इतनी बड़ी तबाही के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य कार्यवाही रोकने पर सहमति बन गई। 


दोनों देशों के बीच 4 दिन से जंग जारी थी लेकिन पांचवे दिन भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा कर दी गयी। युद्ध विराम के बाद युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। कहा कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के सामने पाकिस्तान झुक गया। हम सभी को देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना पर गर्व है। 


युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पराजय के भय से कांप उठा है। भारत के यशस्वी, योजस्वी, तेजस्वी, पराक्रमी मां भारती के वीर सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी का नेतृत्व कौशल आज पूरे अंतरराष्ट्रीय मंच पर बज रहा है। लोगों ने स्वीकार किया है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व और भारतीय सेना के प्रतिष्ठा के प्रभाव से हम लोग ने वह गौरव प्राप्त किया है, जो आज तक किसी प्रधानमंत्री ने प्राप्त नहीं किया। पाकिस्तान को तहस-नस करने के बाद पाकिस्तान को घुटने पर गिराने का काम यदि किसी वीर सपूत ने किया तो वो भारतीय सेवा के मदद से पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देते हैं। भारतीय सेना और देश के सभी नागरिकों को भी धन्यवाद देते हैं। जय हिंद..

टैग्स