ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार

मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसैठ में यात्री बस से कुचलकर पांच वर्षीय काशीनाथ की मौत हो गई। बच्चा जयपुर से परिवार के साथ दीपावली और छठ मनाने गांव लौट रहा था। हादसे के बाद चालक फरार हो गया और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच साल के मासूम की जान चली गई। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसैठ में हाईस्कूल के पास यात्री बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


मृतक की पहचान त्रिमुहान गांव निवासी राहुल ठाकुर के पांच वर्षीय बेटे काशीनाथ के रूप में हुई है। राहुल जयपुर में मजदूरी करते हैं और दीपावली व छठ पर्व मनाने के लिए अपने परिवार के साथ गांव लौट रहे थे।


परिवार को त्रिमुहान चौक पर उतरना था। इसी दौरान बसैठ के पास बस में अचानक ब्रेक लगने से बच्चा नीचे गिर पड़ा और बस का पिछला पहिया उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।


घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उधर, हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बस को रुकवाकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य कराने में जुट गई।


इधर, पर्व की खुशियां मनाने गांव लौट रहे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

REPORT-KUMAR GAURAV

टैग्स