ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों

खगड़िया के नगर थाना क्षेत्र स्थित SDO रोड में बाइक सवार बदमाशों ने प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे सज्जन खेतान और उनके बेटे कन्हैया को गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के खगड़िया जिले से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड में बाइक सवार बदमाशों ने पिता और पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।


घायलों की पहचान सज्जन खेतान और उनके बेटे कन्हैया खेतान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी प्लाई की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए।


गोली लगने से घायल पिता-पुत्र को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, अब तक गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट