ब्रेकिंग न्यूज़

प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर

Home / news / फर्स्ट बिहार के जरिए मंत्री नंदकिशोर यादव ने बिहारवासियों से की मानव श्रृंखला...

फर्स्ट बिहार के जरिए मंत्री नंदकिशोर यादव ने बिहारवासियों से की मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील, विपक्ष को घेरा

18-Jan-2020 02:42 PM

By Rahul Singh

PATNA : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने फर्स्ट बिहार-झारखंड न्यूज पोर्टल के जरिए बिहार वासियों से बढ़-चढ़ कर मानव श्रृंखला में भाग लेने की अपील की है । उन्होनें कहा है कि जल-जीवन-हरियाली यानि प्रकृति से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर बिहार की जनता हमारे साथ हैं। विपक्ष को उन्होनें इस पर राजनीति नहीं करने की नसीहत दी है।


फर्स्ट बिहार-झारखंड संवाददाता राहुल सिंह से बात करते हुए मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि देश-दुनिया में पर्यावरण का संकट गहराता जा रहा है। इस विषय पर बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम नीतीशा कुमार खुद जल-जीवन-हरियाली यात्रा के जरिए पूरे बिहार को जागरुक कर रहे हैं। बिहार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उन्होनें बड़ी पहल की है। अब इसी विषय पर मानव श्रृंखला बना कर लोगों के बीच जागरुकता संदेश फैलाना सरकार का उदेश्य है।


नंद किशोर यादव  ने कहा कि विपक्ष इस गंभीर मुद्दे पर राजनीति कर रहा है जो उचित नहीं है। विपक्ष के हेलिकॉप्टर मंगाए जाने के आरोपों पर उन्होनें कहा कि विपक्ष को क्या हो गया हैं भगवान जानें हम मुद्दे पर बस राजनीति ही कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि विपक्ष को बीजेपी से सीख लेनी चाहिए।याद करना चाहिए उस दिन को जब हम विपक्ष में थे लेकिन शराबबंदी के मुद्दे पर बुलायी गयी मानव श्रृंखला को पुरजोर समर्थन दिया था, हम उसमें राजनीति से परे होकर शामिल हुए थे।


पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि विपक्ष जो आरोप लगा रहा है कि सरकार ने विकास का काम ठप कर दिया है और केवल मानव श्रृंखला की तैयारी में ही जुटी हुई है सरासर गलत है । उन्होनें कहा कि सरकार सात निश्चय योजनाओं को पुरजोर तरीके से लागू करने में जुटी है। हम घर-घर नल का जल पहुंचा रहे हैं। तो गली-गली नाली का निर्माण हो रहा है। और जो लोग आरोप लगा रहे हैं खुद को सत्ता में 15 साल रहे लेकिन बिहार के लिए कुछ नहीं किया।