BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
19-May-2022 09:27 AM
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय की है, जहां बुधवार को एक फर्जी एसडीएम की गिरफ्तारी की गई है। एसडीएम की पहचान अनिसाबाद पटना के रहने वाले नरेश कुमार के बेटे नीरज कुमार के रूप में की गई है। हालांकि पुलिस ने जो जांच में पाया है, उसके मुताबिक़ गिरफ्तार अधिकारी बेगूसराय का ही है। वह मंगलवार को नगर निगम इलाके के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुर्गास्थान बाघा में जांच के लिए गया था।
मामले को लेकर बेगूसराय सदर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे दो युवक विद्यालय आये, जिसमें एक युवक ने खुद को जांच अधिकारी बताकर क्लास में स्टूडेंट्स से कई सवाल पूछे, लेकिन उसन खुद सवाल का जवाब गलत बताया।
फ़र्ज़ी अधिकारी ने कहा कि स्कूल में काफी गड़बड़ी पाया गया है। उसने रिपोर्ट भेजने की बात कही। जब टीचर्स ने देखा कि अधिकारी ने जो ब्लैक बोर्ड पर उच्चारण किया है, वो गलत है तो उन्हें अधिकारी पर शक हुआ। इसकी सूचना डीएम एवं विभागीय अधिकारी को दी गई। इसके बाद बुधवार को फिर दोनों युवक जांच के लिए स्कूल आए। फिलहाल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को मामले की जानकारी दे दी गई है।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि स्कूल पहुंचने पर शख्स खुद को कभी ट्रेनी एसडीओ, तो जमुई थाने का एसएचओ बता रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद युवक ने पुलिस लिखा हुआ बेल्ट खोलकर स्कूल के पीछे फेंक दिया। सूचना मिलने पर लोहियानगर ओपी प्रभारी अमरजीत कुमार स्कूल पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने फ़र्ज़ी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।