ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

ED की गिरफ्तारी के बाद आज MP- MLA कोर्ट में पेश हो सकते हैं राधाचरण साह, दिल्ली लेकर जा सकती है टीम

ED की गिरफ्तारी के बाद आज MP- MLA कोर्ट में पेश हो सकते हैं राधाचरण साह, दिल्ली लेकर जा सकती है टीम

14-Sep-2023 08:09 AM

By First Bihar

PATNA : भोजपुर के मशहूर बालू कारोबारी और जदयू विधान पार्षद राधाचरण साह को आज पटना के एमपी एमएलए कोर्ट में आज पेश किया जा सकता है। इसके बाद जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आज ही ईडी की टीम उन्हें दिल्ली लेकर रवाना है सकती है। इससे पहले बीते रात ईडी की टीम ने जेडीयू एमएलसी को आरा से गिरफ्तार किया था। 


दरअसल, राधाचरण साह को गिरफ्तारी के बाद रात भर पटना की ईडी ऑफिस में रखा गया। वहीं गिरफ्तारी के बाद जेडीयू एमएलसी ने अपनी तबियत खराब होने की बात कही है, जिसके बाद उनका मेडिकल चेकअप भी कराया गया है। इस दौरान मिडिया के सवाल पर जदयू एमएलसी ने कहा कि- जांच चल रहा है, सब ठीक है। कल देर शाम चार गाड़ियों के काफिले के साथ ईडी की टीम राधाचरण साह को लेकर पटना कार्यालय पहुंची थी, जहां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। वहीं,अब सूत्रों के मुकाबिक ईडी ने उन्हें दिल्ली ले जाने की पूरी तैयारी कर ली है। 


मालूम हो कि, बीते कल बुधवार को जदयू विधान पार्षद की गिरफ्तारी आरा के उनके फार्म हाउस से हुई थी, जहां ईडी ने उनसे कई घंटो तक पूछताछ भी की थी। राधाचरण साह पर बालू के अवैध कारोबार और टैक्स चोरी से लेकर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने के कई आरोप हैं। जिसे लेकर केंद्रीय ऐंजियों ने कई बार इनके ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से कई दस्तावेज भी जांच टीम के हाथ लगे थे। इससे पहले पटना में कई दिनों तक राधाचरण साह और उनके बेटे कन्हैया से ईडी दफ्तर में पूछताछ हुई थी। जिसके बाद कल बुधवार को आरा स्थित उनके फार्म हाउस से ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।  


आपको बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में जेडीयू एमएलसी के आवास पर कई बार आईटी और ईडी की छापेमारी हुई है। इसी साल पांच जून और सात फरवरी को एमएलसी के कई ठिकाने पर छापा मारा गया था। दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और उड़ीसा स्थित दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ ईडी की कार्रवाई हुई थी। कभी आरा स्टेशन के बाहर अपनी छोटी सी दुकान में जलेबी बेचने वाले राधाचरण आज यह कई होटलों, राइस मिल और रिसोर्ट के मालिक हैं। आज के समय ये अकूत संपत्ति के मालिक हैं। एमएलसी राधाचरण साह भोजपुर के आरा में बड़े बालू के कारोबारी के रुप में जाने जाते हैं।