ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज

Home / news / ड्यूटी पर तैनात SI की अचानक हुई मौत, एक सप्ताह के बाद घर...

ड्यूटी पर तैनात SI की अचानक हुई मौत, एक सप्ताह के बाद घर से काम पर लौटे थे सब इंस्पेक्टर

08-Sep-2024 01:25 PM

By First Bihar

GOPALGANJ : बिहार के गोपलगंज से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर की अचानक मौत हो गई। यह एसआई  2 सितंबर को घर से काम पर लौटे थे और अब उनकी मौत की खबरें निकल कर सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। इसके साथ ही विभाग में भी कोतुहल का माहौल बना हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज के भोरे थाने में तैनात सब इंस्पेक्ट की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ड्यूटी के दौरान अचानक पुलिस अवर निरीक्षक की तबीयत खराब हो गई। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। 


वहीं, मृतक ड्यूटी में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव है। मृतक के परिजनों को जब घटना की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में जवान को अंतिम सलामी दी जाएगी। इसके बाद अंतिम संस्कार होगा। पुलिसकर्मियों में घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। 


बता दें कि झारखंड के साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर गांव राजेश कुमार यादव फरवरी माह से एसआइ के रूप में भोरे थाना में अपना योगदान दिया था।वह एक सप्ताह पहले ही वह अपने घर छुट्टी पर गए थे। दो सितंबर को वह छुट्टी से वापस लौटे थे, तब से लगातार ड्यूटी कर रहे थे। शनिवार की दोपहर गश्ती के दौरान उनके सीने में दर्द होने लगा। वे दर्द की हालत में ही थाने पर पहुंचे। इसके बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए रेफर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।