ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / डिप्टी सीएम को मिला अनोखा गिफ्ट ! RJD नेता ने बनाया तेजस्वी...

डिप्टी सीएम को मिला अनोखा गिफ्ट ! RJD नेता ने बनाया तेजस्वी चौक, JCB पर काटा केक

09-Nov-2023 10:24 AM

By Vikramjeet

VAISHALI : बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज 34 साल के हो गए हैं। इस मौके पर विभिन्न जिलों के राजद कार्यालय में खासा तैयारी की गई है। पार्टी कार्यालय को बैलून एवं बल्ब से सजाया जा रहा है। जन्मतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी को भी आमंत्रण पत्र भेज दिया गया है। इसी कड़ी में अब वैशाली के भगवानपुर में तेजस्वी चौक पर केक काट जन्मदिन मनाया है। 



दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का 34 वें  जन्मदिवस के अवसर पर राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने भगवानपुर का नाम तेजस्वी चौक रखकर अपने नेता का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने जेसीबी पर चढ़कर तेजस्वी यादव के नाम केक काटकर बड़ी ही धूम - धाम से जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने भगवानपुर का नाम तेजस्वी चौक लिखा गया है। 



वहीं, इस दौरान राजद नेता केदार यादव ने कहा कि- तेजस्वी प्रसाद यादव जी बिहार के भावी मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि लालू जी गरीबों की आवाज दिए तो तेजस्वी जी ने बेरोजगारों को रोजगार दिया। बड़ी उत्साह से आज उनका 34वां जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। पूरे भगवानपुर को तेजस्वी यादव के फोटो के साथ सजा दिया गया है। इस दौरान संजय पासवान, अमर पासवान, अरविंद राय, अजय राय, अशोक कुमार राय, बॉबी कुमार राय, रंजीत राय, मोहम्मद अरशद ,मोहम्मद मुन्ना, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद जावेद, जूली पासवान सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।