ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / दोस्ती के नाम पर बिना वीजा तीन विदेशी लड़कियों को लाया भारत, गलत...

दोस्ती के नाम पर बिना वीजा तीन विदेशी लड़कियों को लाया भारत, गलत काम कराने की थी प्लानिंग ; ऐसे सामने आया सच

11-Jun-2023 01:26 PM

By First Bihar

PATNA : भारत में अगर किसी विदेशी नागरिक को आना होता है तो उसके लिए पहले से तय दो देशों के नियमों का पालन करना होता है। लेकिन, जब इन नियमों का उलंघन किया जाता है तो फिर मामला कुछ और होता जाता है। अब इन्हीं नियमों के उलंघन का मामला निकल कर सामने आया है। यहां उज्बेकिस्तान की 3 बहनें नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच गई। अब यह तीनों बहनें वैशाली जिले के हाजीपुर में फंसी हैं। 


दरअसल, उज्बेकिस्तान की 3 बहनों की फेसबुक पर युवक से दोस्ती हुई। इसके बाद इन तीनों बहनों को बहला - फुसला कर नेपाल के रास्ते भारत में लाया। अब इनलोगों को जिस्म की मंडी में परोसने की प्लानिंग थी। उससे पहले इनलोगों को अररिया में एसएसबी ने पकड़ लिया। उसके बाद मामला अररिया कोर्ट में पहुंचा तो न्यायालय ने तीनों बहनों को निर्दोष बताते हुए उन्हें उज्बेकिस्तान भेजने का निर्देश दिया। लेकिन, कोर्ट के निर्देश के बाद भी ये तीनों को बहनें पिछले 10 महीनों से बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ करेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन में सजा काट रही हैं। 


वहीं, अब अपने देश से तीन हजार किलोमीटर दूर आयी इन लड़कियों को वापस अपने देश ले जाने इसकी एक और बहन राजधानी पटना के गलियों में घूमकर तलाश कर रही है। अपनी तीन बहनों को ढूंढते हुए बड़ी बहन डेढ़ साल से इंडिया में है। लगातार कोशिश करने के बाद भी वह अपनी बहनों को वापस ले जाने में असफल रही। 


news image


इस घटना को लेकर बड़ी बहन ने बताया कि मेरी तीनों छोटी बहन निर्दोष हैं। BICA हाजीपुर के लोग मेरी बहनों को अपने परिवार से बातचीत करने की भी अनुमति नहीं देते हैं। 6 जून 2023 को जब मैं वहां पहुंची तो मुझे उनसे नहीं मिलने दिया गया। वहां के ऑफिसर से लड़ाई करने के बाद मुझे उनसे मिलने दिया गया। मैं अपनी बहनों के हाथ पर घाव को देख कर चौंक गई। उसने बताया कि मुझे यहां पर कोई भी मानवीय सुविधा नहीं दी जाती है,ना तो पहनने के लिए कपड़े दिए जाते है ना ही खाने के लिए खाना। मुझे डर है कि भविष्य में मेरी बहनों के साथ कोई दुर्घटना ना हो जाए।


मेरी बहनों को मानव तस्करी में फंसा कर नेपाल के रास्ते इंडिया लाया गया। यहां उनके पास पासपोर्ट नहीं होने की वजह से SSB ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बस एक बार फोन करने का मौका दिया गया। तब मेरी बहनों ने मुझे फोन कर इस बात की जानकारी दी। अररिया कोर्ट ने मेरी बहनों को 8 अगस्त 2022 को निर्दोष बताते हुए निर्वासन (डी पोर्ट) का आदेश दिया था। इसके बाद इन्हें (BICA) हाजीपुर में रखा गया। बड़ी बहन का कहना है कि जब तक बिहार पुलिस लीव इंडिया का नोटिस नहीं निकालती है तब तक तीनों बहनें अपने देश नहीं जा सकती हैं।