अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
13-May-2022 02:39 PM
By DEEPAK RAJ
BAGHA: बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां दोस्त ने गला रेत कर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। मृतक की पहचान नगर के नरईपुर के रहने वाले साहिल अंसारी के रूप में हुई। मामला गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। परिजनों ने कहा कि पास के रहने वाले साधु यादव गुरुवार को करीब 7 बजे घर पर आया और मोबाइल बेचने के लिए साथ में बुलाकर ले गया, जहांं शहर से 1 किलोमीटर दूर नदी के किनारे ले जाकर उसका गला रेत दिया और उसे मृत समझकर भाग गया।
साधु के जाने के बाद साहिल दौड़ते हुए 1 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने घर पहुंचा। साहिल गला कट जाने के कारण कुछ बोल नहीं पा रहा था। परिजनों ने साहिल को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद साहिल को बेहतर इलाज के लिए बेतिया केे लिए रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति को नाजुक देख किशोर को डॉक्टर ने रेफर कर दिया। लेकिन, दुर्भाग्यवश उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। हालांकि मौत के पहले साहिल ने एक कागज पर लिखा है कि नदी के किनारे चाकू से रेता साधुु।
इधर इस घटना की सूचना पर पहुंची पटखौली पुलिस ने आरोपी किशोर साधु यादव को हिरासत में ले लिया है। पटखौली ओपी प्रभारी लालबाबू यादव ने बताया कि मामला मोबाइल को लेकर हुआ कोई विवाद लग रहा है। ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस मामले में आरोपी साधु यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं इस घटना के बाद मृतक साहिल के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं, जहां युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।