ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / news / दूध के बकाये पैसे को लेकर दो गुटों में खूनी जंग,पटना में तीन...

दूध के बकाये पैसे को लेकर दो गुटों में खूनी जंग,पटना में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

15-Sep-2023 07:11 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दूध के बकाया हिसाब को लेकर दो गुटों में खूनी जंग हुई और इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में दूध के बकाया को लेकर उपजे विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मामला फतुहा थानांतर्गत सूरगापर इलाके का है। यह खूनी वारदात गुरुवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मृतकों की पहचान प्रदीप कुमार (35), शैलेश कुमार (40) और जय सिंह (50) के रूप में की गई है। वहीं, 22 साल का युवक मिंटूस कुमार गोलीबारी में घायल है। बेहतर इलाज के लिए उसे एनएमसीएच भेजा गया है।


वहीं,इस घटना की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि दूध के बकाया रुपये को लेकर दो गुटों में विवाद चल रहा था। एक पक्ष के लोग रुपये मांगने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच बकझक हुई। फिर एकाएक गोलियां चलने लगीं जिसमें चार लोग घायल हो गए। गोलियां दोनों पक्षों की ओर से चली हैं। तीन लोगों की हत्या की खबर मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। फतुहा डीएसपी ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। प्रथमदृष्टया यह बात सामने आई है कि एक पक्ष से प्रदीप जबकि दूसरी ओर से जय सिंह अगुआ थे।


बताया जा रहा है कि, तीन लोगों की हत्या के बाद ग्रामीणों की भीड़ फतुहा अस्पताल में जमा हो गई। भारी संख्या में जमा लोग शव को पोस्टमार्टम के लिये जाने से रोक रहे थे। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने में ग्रामीण मान गये। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए देर रात साढ़े 12 बजे एनएमसीएच भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दूध के रुपये को लेकर पंचायती होनी थी। उन्हें जानने वाले दोनों को साथ बैठाकर बातचीत के जरिए बकाये रुपये के विवाद का हल निकालने के पक्ष में थे। लेकिन इसी बीच दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ गई। 


उधर, इस मामले में जानकारी देते हुए फतुहा डीएसपी सियाराम यादव ने बताया कि इस घटना को लेकर कई पहलुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। जमीन विवाद का मामला भी सामने आ रहा है। हालांकि ग्रामीणों ने घटना का कारण दूध के बकाये पैसे को लेकर चल रहा विवाद बताया है।