किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड?
09-Mar-2024 06:59 AM
By First Bihar
DESK : अब से कुछ ही दिन बाद लोकसभा चुनाव को लेकर बिगुल बजने ही वाला है। लेकिन अभी तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तस्वीर साफ नहीं हुई है। यहां बीजू जनता दल (BJD) और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के साथ भाजपा की सीट शेयरिंग की बातचीत अटकी हुई है। इसमें से एक जगह पर लोकसभा और विधानसभा चुनावों के भाजपा की बातचीत आगे बढ़ती दिखाई दे रही थी, लेकिन यह फिलहाल दो सीटों के कारण रुकती दिख रही है।
दरअसल, भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेडी और बीजेपी के बीच पुरी और भुवनेश्वर सीट को लेकर सहमति नहीं बनती दिख रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने तो यहां तक कह दिया है कि दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर कभी बातचीत हुई ही नहीं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाना चाहती है।
वहीं, बीजद अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी वी के पांडियन और प्रणब प्रकाश दास भाजपा नेतृत्व के साथ बातचीत करने के लिए गुरुवार शाम एक चार्टर्ड विमान से भुवनेश्वर से नई दिल्ली गए थे। अब दोनों भी भुवनेश्वर लौट आए हैं।
उधर, टीडीपी और उसकी सहयोगी जन सेना पार्टी के साथ भी बातचीत अटकी हुई दिखाई दे रही है। रविवार को भी इसकी औपचारिक घोषणा की उम्मीद नहीं है। हालांकि, तेलुगु देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद के रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को पुष्टि की कि भाजपा, जन सेना और उनकी पार्टी ने सैद्धांतिक रूप से आगामी चुनावों के लिए एक साथ काम करने का फैसला किया है और तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है।