ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / दिवाली और छठ पर घर जाने वालों के लिए बुरी खबर, ट्रेनें में...

दिवाली और छठ पर घर जाने वालों के लिए बुरी खबर, ट्रेनें में टिकट हुई फूल; इस रुट में सबसे अधिक भीड़

19-Sep-2023 07:39 AM

By First Bihar

PATNA : दिवाली और छठ के त्योहार पर घर जाने वाले रेल यात्रियों को इस बार परेशानी हो सकती है। नवंबर में पड़ रही दिवाली के लिए अभी से ही अधिकतर ट्रेनों में  अभी से ट्रेनें फुल हो गई हैं। ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति अभी से ही नोरूम पर पहुंचने लगी है। पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली सत्याग्रह, अवध आसाम, मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति समेत तमाम ट्रेनें त्योहारों के मद्देनजर अभी से पैक होने लगी हैं। ट्रेनों में तीन महीने पहले से ही लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों के साथ ही रेल प्रशासन भी स्पेशल ट्रेनों को लेकर सोच विचार में है। 


दरअसल, इस बार दिपावली और छठ का पर्व रेल यात्रियों के लिए मुसीबत बनने के संकेत मिलने लगे हैं। ऐन मौके पर त्योहार मनाने घर जाने वालों यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन या तत्काल ही सहारा बनेगा। पूर्वांचल और बिहार जाने वाली गाड़ियों की वेटिंग अभी से फुल हो रही हैं। सबसे ज्यादा मारामारी गोरखपुर की ट्रेनों के लिए है। बिहार जाने वाली ट्रेनों में भी सीटों की मारामारी है। रेल आरक्षण में 15 जुलाई से ही दिपावली का रश नजर आने लगा है।


वहीं, दीपावली के लिहाज से सत्याग्रह एक्सप्रेस (15274) की स्थिति सबसे खराब है। ट्रेन में आठ नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक थर्ड एसी रिग्रेट है। 10, 11, 13, 15 और 16 को इस ट्रेन में वेटिंग में भी टिकट उपलब्ध नहीं है। थर्ड एसी की सबसे ज्यादा डिमांड है। यही हाल अवध आसाम एक्सप्रेस (15910) का है। नौ और 10 तथा 13-14 नवंबर को थर्ड एसी कोच रिग्रेट हो चुका है। 


इसके साथ ही आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12558) में 9, 11, 13 नवंबर में रिग्रेट है। ट्रेन में सीटों की मारामारी दिपावली से पहले शुरू हो गई थी। आठ नवंबर को 72, 10 को 98, 12 को 61 वेटिंग है। स्लीपर में इससे ज्यादा बुरा हाल है।  आठ को 118, 9 को 132,10 को 202, 11 को 212, 12 को 131, 13 को 246 वेटिंग मौजूदा में है।


उधर, अमृतसर से दरभंगा के बीच चलने वाली गरीब रथ (12204) में थर्ड एसी में आठ को 164, 12 नवंबर को 151, 15 नवंबर को 290 और 18 नवंबर को 103 वेटिंग है। नई दिल्ली से न्यूजलपाईगुड़ी जाने वाली (12524) में 3 एसी में 45, स्लीपर में 80 के अलावा आठ नवंबर को गरीब रथ-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर (12212) में 3 एसी में 191 वेटिंग है। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ (15904) में नौ नवंबर को स्लीपर में 208 और 3 एसी में 73 वेटिंग चल रही है।