ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
07-Jun-2023 10:25 PM
By First Bihar
DHANBAD: घूस लेने वालों पर आए दिन कार्रवाई होती है लेकिन वे अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं। इस बार धनबाद महिला थाने का एएसआई सत्येन्द्र पासवान एसीबी के हत्थे चढ़ गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने ASI सत्येन्द्र पासवान को चार हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
सत्येन्द्र पासवान को धनबाद सदर अस्पताल परिसर गिरफ्तार किया गया है। दरअसल शिकायतकर्ता सुधीर साव से केस डायरी लिखने और जांच-पड़ताल करने के नाम पर एएसआई सत्येंद्र पासवान ने 10 हजार रुपये की मांग की थी। सत्येन्द्र पासवान अक्सर फोन कर धमकी देता था कि रकम नहीं दिये तो जेल भेज देंगे।
एएसआई सत्येंद्र पासवान की धमकी से सुधीर साव तंग आ चुके थे। उन्होंने इस बात की शिकायत एसीबी से कर दी। फिर क्या था एसीबी ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसीबी की जांच में यह बात सही पाया गया। एएसआई सत्येंद्र पासवान ने घूस की रकम लेने के लिए सुधीर साव को सदर अस्पताल परिसर में बुलाया था।
इस बात की जानकारी सुधीर साव ने एसीबी को दे दी। जिसके बाद चार हजार रूपये सुधीर साव से लेते एसीबी ने रंगेहाथ धर दबोचा। सत्येंद्र पासवान को गिरफ्तार कर एसीबी की टीम अपने साथ ले गयी है। उससे पूछताछ की जा रही है।