ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / डाकबंगला चौराहे पर पीएम मोदी का पुतला फूंका, पटना में ट्रेड यूनियनों का...

डाकबंगला चौराहे पर पीएम मोदी का पुतला फूंका, पटना में ट्रेड यूनियनों का निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन

03-Jul-2020 12:56 PM

PATNA : पटना के डाकबंगला चौराहे पर मजदूर संगठनों ने पीएम मोदी का पुतला फूंका है। मजदूर संगठनों ने सरकारी उपक्रमों के निजीकरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पटना की सड़क पर मजदूर संगठनों ने प्रतिरोध मार्च निकाला है।


10 ट्रेड यूनियनों ने एक साथ राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाया । सीटू-एक्टू समेत 10 ट्रेड यूनियनों ने केन्द्र सरकार के निजीकरण नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया। ट्रेड यूनियनों का कहना है कि सरकार तमाम श्रमिक कानूनों को खत्म कर रही है। सरकार रेल,बिजली और कोयला खदानों समेत कई सरकारी उपक्रमों को बेचने में जुट गयी है। मजदूरों के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है।




ट्रेड यूनियनों की मांग थी कि लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार हुए लोगों को सरकार 10हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान करे साथ ही साथ सरकार मजदूरों के लिए साल भर तक मुफ्त राशन की व्यवस्था करे। संगठनों का कहना है कि सरकार अगर हमारी मांगों को नहीं मानेगी की तो आने वाले चुनाव में जनता उसे सबक सिखाने के लिए तैयार है।