ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

दहेज की लोभ में नवविवाहिता की हत्या, ससुरालवाले फरार

दहेज की लोभ में नवविवाहिता की हत्या, ससुरालवाले फरार

11-May-2022 11:20 AM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: देश मे दहेज हत्या के लिए कड़े कानून बनाया गया है। इसके बावजूद दहेज लोभी कानून को तोड़ने से बाज नही आ रहे है। मामला पटना सिटी नदी थाना क्षेत्र के जेठूली गांव इलाके का है, जहां नवविवाहिता प्रियंका की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई, जिसके बाद पति समेत उसके ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़ कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मृतिका के परिजन उसके ससुराल पहुंचे और इस घटना की सूचना स्थानीय नदी थाना को दी। 


सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतिका के परिजनों ने पति और ससुराल वालो पर दहेज के लिए प्रियंका की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। बताया जाता है गौरीचक थाना इलाके के जीवनचक की रहने वाली प्रियंका की संदिगध अवस्था मे मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन (प्रियंका) के ससुराल पहुंचे और शव की स्थिति को देख कर हत्या की आशंका जताई। पीड़ित परिजनों का कहना है कि प्रियंका की शादी एक साल पहले जेठूली के रहने वाले रमेश राय से 8 लाख कैश और 3 लाख का सामान दहेज में देकर धूम धाम से की गई थी। 


शादी के कुछ ही दिन बाद दहेज लोभी रमेश राय ने दहेज में और रुपये मांगने लगा। इसको लेकर प्रियंका को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज न मिलने पर रमेश और उसके परिवार वालों ने मिल कर प्रियंका की हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से दहेज लोभी पति और ससुराल वालों पर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, नदी थाना की पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।