ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

दबंगों ने पहले बेटे को खंभे से बांधा, फिर मां की पीट-पीटकर की हत्या

दबंगों ने पहले बेटे को खंभे से बांधा, फिर मां की पीट-पीटकर की हत्या

16-May-2022 07:12 AM

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटा खंभे से बंधा रहा और उसके सामने ही दबंगों ने उसकी मां की जमकर पिटाई की। यह वारदात बाजपट्टी-सीतामढ़ी मेन रोड पर गेनपुर चौक के पास की है, जहां रविवार की दोपहर सड़क के बीच पीट-पीटकर महिला की हत्या कर दी गयी। मृतका बनगांव गोट निवासी रामचंद्र महतो की 55 साल की पत्नी महावती देवी बताई जा रही है। घटना को अंजाम देकर आरोपित बड़ी आसानी से भाग निकले। 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का बेटा सत्यनारायण महतो गांव के ही युवक के साथ सीतामढ़ी से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान 15 से 20 लोगों ने उसे निशाना बना लिया और खंभे में बांधकर उसकी पिटाई करने लगे। इसी बीच किसी ने फोन से इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। पीड़ित की मां महावती देवी अकेले ही बेटे को बचाने पहुंच गईं। वे बेटे को बचाने गईं लेकिन बदमाशों ने उसे भी अपना शिकार बना लिया। रॉड, लाठी-डंडा बैट, मुक्का से उसकी पिटाई शुरू कर दी।


पीड़ित सत्यनारायण ने बताया कि दबंगों ने उसकी मां की मौत होने तक पिटाई की। युवकों खंभे से बंधा मजबूर होकर अपनी मां की पिटाई देख रहा था। अपनी मां की प्राण रक्षा की भीख मांग रहा था, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। सत्यनारायण ने बताया कि जबतक परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक मां ने दम तोड़ दिया था। ग्रामीणों को वहां देखते ही सभी भाग निकले। 


घटना को लेकर सत्यनारायण ने बताया कि 13 मई को एक बारात आई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसने कहा कि हमलावर लगातार कह रहे थे कि विवाद के दौरान वह भी वहां मौजूद था। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बाजपट्टी-सीतामढ़ी मेन रोड को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। 


सूचना पाकर मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों का हंगामा जारी रहा। बाद में सीओ भोगेंद्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात रंजन, मुखिया प्रतिनिधि सतीश कुमार, कुंदन कुमार, संजय सिंह बब्बू की कोशिश से जाम हटाया गया। इस जाम के कारण आम लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी।


सीतामढ़ी के एसपी हर किशोर राय ने बताया कि पुपरी डीएसपी को जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की है। डीएसपी खुद मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।