आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल
10-May-2021 08:35 AM
By Chandan Kumar
SIWAN : इस वक़्त एक बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है जहां कोरोना ने राजद विधायक के भाई की जान ले ली है. बताया जा रहा है कि बीते एक महीने से उनकी तबीयत काफी ख़राब चल रही थी. विधायक के भाई की मौत के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ है.
बताया जा रहा है कि सीवान के बड़हरिया से राजद विधायक बच्चा पांडेय और बीजेपी MLC टुन्ना पांडेय के भाई धनंजय पांडेय की कोरोना से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, धनंजय पांडेय की बीते एक महीने से तबियत काफी ख़राब चल रही थी. कोरोना से लड़ते हुए वे जिंदगी की जंग हार गए. उन्होंने अपने पैतृक गांव दरौली के नेतवार में अंतिम सांस ली.
आपको बता दें कि बीते 18 अप्रैल को बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक बच्चा पाण्डेय की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी. इलाज के बाद विधायक ठीक भी हो गए लेकिन लंबी समय तक बीमार रहने की वजह से विधायक के भाई की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है.