ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित

कोरोना काल में शॉर्ट टर्म पॉलिसी से खुद को कराएं इंश्योर, मिलेगा 5 लाख तक का कवर

13-Jul-2020 04:55 PM

DESK : कोरोना काल में IRDAI की तरफ से जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को शॉर्ट टाइम पीरियड के लिए ‘कोरोना कवच’ हेल्थ पॉलिसी लॉन्च करने की हरी झंडी मिल गई  है. IRDAI की अनुमति के बाद बिमा कंपनियां शॉर्ट टाइम पीरियड के लिए इंश्योरेंस कर सकती हैं. ये इंश्योरेंस पॉलिसी साढ़े तीन महीने, साढ़े छह महीने औैर साढ़े नौ महीने की अवधि केलिए ली जा सकती है.


कोरोना काल में अपने बचाव के लिए आप पचास हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक का बिमा करवा सकते हैं. इसके लिए IRDAI ने कुछ बिमा कंपनियों को बिमा लेन की अनुमति दी है. इन कंपनियों में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, एचडीएफसी एर्गो, मैक्स बूपा, बजाज अलयांस, भारती एक्सा और टाटा एआईजी शामिल हैं.


एक ही बार प्रीमियम का पेमेंट करना होगा
‘कोरोना कवच’ के लिए प्रीमियम भुगतान सिर्फ एक बार करना होगा और पूरे देश में प्रीमियम राशि एक समान होगी. कोरोना कवच बीमा पॉलिसी पेश करते हुए बजाज आलियांज जनरल इंश्योंरेंस ने कहा कि इसमें मूल कवर का प्रीमियम 447 से 5,630 रुपये होगा. हालांकि इसमें जीएसटी जुड़ा हुआ नहीं है. यह राशि व्यक्ति की उम्र, बीमित राशि और पॉलिसी की अवधि के हिसाब से अलग-अलग होगी. नई स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के तहत सरकारी मान्यता प्राप्त जांच घर में जांच के बाद कोरोना संक्रमण का मामला पाया जाता है तो उसके इलाज में अस्पताल में भर्ती होने का चिकित्सा खर्च उठाया जाएगा.


एचडीएफसी एर्गो के मुताबिक अगर मरीज को कोविड-19  के साथ कोई दूसरी बीमारी है तो उसके इलाज में होने वाला खर्च भी इसमें कवर होगा. यदि बीमित व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो जाता है तो अस्पताल में भर्ती होने पर रोड एंबुलेंस का खर्च भी इसके दायरे में आएगा. साथ ही पॉलिसी में 14 दिन तक देखभाल का खर्च भी शामिल है. यह सुविधा उन लोगों के लिए है जो अपना इलाज घर में ही करवाना चाहते हैं. इस पालिसी में आयुर्वेद, होम्योपैथ और दूसरे पारंपरिक इलाज के विकल्प भी शामिल हैं.