ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / CM नीतीश सिताब दियारे में आज योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, तेजस्वी यादव भी...

CM नीतीश सिताब दियारे में आज योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, तेजस्वी यादव भी रहेंगे मौजूद

07-Oct-2022 07:23 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी शुक्रवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारे में कई योजनाओं का लोकार्पण करने वाले हैं. दोपहर साढ़े 12 बजे सीएम पटना में मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सिताब दियारे में लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति भवन सह पुस्तकालय से मुख्य सड़क तक नव निर्मित सड़क का लोकार्पण करेंगे. वहीं, यहां अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उत्क्रमित करने की घोषणा भी करेंगे.




इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी, विधायक सीएन गुप्ता, एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव, केदार पांडेय, सुनील कुमार सिंह और सच्चिदानंद राय भी मौजूद रहेंगे. आठ अक्तूबर को लोकनायक की पुण्यतिथि है. इस दिन संभावित कार्यक्रम को लेकर सारण के डीएम राजेश मीणा और एसपी संतोष कुमार ने अधिकारियों के साथ सिताब दियारा जाकर जायजा लिया. 




गौरतलब है कि लोकनायक के गांव सिताब दियारा में राज्य सरकार ने सड़क, अस्पताल और बाढ़ से बचाव के लिए भी पर्व में कई योजनाओं की शुरुआत की और कई योजनाएं पूरी भी की गयी हैं. मुख्यमंत्री 11 अक्तूबर को जेपी की जयंती के दिन पर नगालैंड में लोकनायक की जीवनी पर आधारित कार्यक्रम में भाग लेंगे. वहीं, दोपहर बाद पटना में आयोजित कार्यक्रम में भी उनके भाग लेने की सूचना है. इधर, 11 अक्तूबर को जेपी की जयंती के दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सिताब दियारा आने की सूचना है.