ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / छपरा में ठनका गिरने से मरने वालों की तादाद 9 हुई, और बढ़...

छपरा में ठनका गिरने से मरने वालों की तादाद 9 हुई, और बढ़ सकता है आंकड़ा

26-Apr-2020 11:52 AM

By DHANANJAY KUMAR

CHAPRA:  इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है. यहां पर ठनका गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग झुलस गए है. यह घटना छपरा के मखदूमगंज दियारा इलाके की है. 

इसको भी पढ़ें: लॉकडाउन में करोड़ों की फरारी से फर्राटा भर रहा था कारोबारी का बेटा, पुलिस ने कराया उठक-बैठक


घटना के बारे में बताया जा रहाा है कि खलपुरा गांव में रविवार की सुबह दर्जनों लोग सुबह में जमीन का मापी करा रहे थे. तभी अचानक मौसम खराब हो गया तथा बारिस होने लगी. लोग बारिश से बचने के लिए पास में स्थित सामुदायिक भवन और फूस झोपड़ी छुप गए. इस बीच आंधी-पानी के बीच ठनका गरजने लगा. लोग जिस सामुदायिक भवन में छुपे थे उसी पर अचानक ठनका गिर गया. जिस कारण इस हादसे में लगभग 16  लोग गंभीर रूप से झुलस गए. जिसमे 9 लोगों की मौत हो गयी.

इस घटना में 7 लोग गंभीर रूप से झुलसे गए. प्रशासन द्वारा सभी को स्थानीय छपरा सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है.  ग्रामीणों का कहना है कि सुबह में अचानक अंधेरा छा गया तथा आंधी के साथ गरज के साथ बारिश होने लगी. जमीन का मापी करा रहे लोग बारिश से बचने के लिए दर्जनों लोग एक स्थान पर सभी छिपे थे सभी के हाथ में मोबाइल फोन था.  संभवतः मोबाइल फोन के रेडिएशन के कारण अचानक आकाशीय बिजली गिर गया. बिजली गिरने के साथ बहुत तेज आवाज के साथ वहां आग उठने लगा.