ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / चांद के बाद अब सूर्य को फतह करेगा भारत, इस दिन लॉन्च होगा...

चांद के बाद अब सूर्य को फतह करेगा भारत, इस दिन लॉन्च होगा मिशन आदित्य-एल1, ISRO ने किया एलान

28-Aug-2023 04:07 PM

By First Bihar

DESK: चंद्रयान 3 की सफलता से उत्साहित इसरो ने बड़ी जानकारी दी है। इसरो ने बताया है कि भारत के सूर्य मिशन आदित्य-एल वन को 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। श्रीहरिकोटा से भारतीय समयानुसार सुबह 11:50 बजे आदित्य-एल वन को लॉन्च किया जाएगा।


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सोमवार को आदित्य-एल वन के लॉन्चिंग की जानकारी देते हुए लॉन्च को देखने के लिए आम लोगों को भी आमंत्रित किया है। श्रीहरिकोटा केत लॉन्च व्यू गैलरी से आदित्य-एल वन का प्रक्षेपण देखा जा सकेगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।


इसरो ने ट्विटर पर उस वेबसाइट का लिंक भी शेयर किया है जिसपर लॉन्चिंग को देखने के लिए लोग रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। जल्द ही रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। बता दें कि यह सूर्य के ऑब्जर्वेशन के लिए पहला भारतीय अंतरिक्ष मिशन है।


बता दें कि सूर्य मिशन पहला भारतीय मिशन है, जो सूर्य के तापमान, ओजोन परत पर पड़ने वाले असर और पैराबैगनी किरणों का अध्ययन करेगा। यह सैटेलाइट लॉन्च के चार महीने बाद धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर एक खास जगह लैंग्रेज प्वाइंट यानी L-1 पर पहुंचेगा। इस मिशन के जरिए मौसम पर पड़ने वाले प्रभाव और धरती पर सौर गतिविधियों के पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।


news image


news image


news image


news image


news image