बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
21-Mar-2022 02:38 PM
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के एनएच-57 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गयी। आग की लपटे फैलने लगी जिसके देखते हुए बस में सवार 30 यात्रियों ने कूद कर अपनी-अपनी जान बचायी।
बस में बच्ची भी सवार थे उन्हें भी काफी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला गया। जबकि बस के ड्राइवर और खलासी ने भी बस से छलांग लगायी जिससे उनकी भी जान बस सकी। बस से निकलने के बाद ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गया। वही बस में रखे यात्रियों के लगेज और बैग बस के साथ जलकर खाक हो गया।
जलती बस पर नजर पड़ते ही आस-पास के इलाके के कई लोग मौके पर पहुंचे लेकिन किसी ने आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटाई। हालांकि लोग दूर से घटना का वीडियो बनाते दिखे। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस घटना से NH-57 पर वाहनों का परिचालन बाधित हो गया। जिसके चलते कुछ देर के लिए गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी। आग पर काबू पाने के बाद यातायात को बहाल किया गया।
बताया जाता है कि बस किशनगंज से पटना जा रही थी तभी बस के निचले हिस्से में आग लग गई। ड्राइवर को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई उसने बस को खड़ा कर दिया और खुद बस छलांग लगाकर मौके से फरार हो गया।
उसे भागता देख खलासी भी भाग खड़ा हुआ। आग की लपटे फैलता देख बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। अपनी जान बचाने के लिए यात्रियों ने बस से ही बाहर छलांग लगा दी।
घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस बस के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बस मालिक का पता लगाने में जुटी है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
