Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
14-Jan-2024 07:51 PM
By First Bihar
DESK: मकर संक्रांति के मौके पर लोग आसमान में पतंग उड़ाते हैं और इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाते हैं। पतंग उड़ाने में लोग चाइनीज मांझे का उपयोग करते हैं जो खुशी के इस पर्व को पल भर में गम में बदल देता है। चाइनीज मांझा खतरनाक होता है इससे कई लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इसके बावजूद लोग सबक नहीं लेते हैं और चाइनीज धागे का प्रयोग पतंग को उड़ाने में करते हैं।
ताजा मामला हैदराबाद का है जहां बाइक से ड्यूटी जाने के दौरान सेना के एक जवान के गले में चाइनीज मांझा फंस गया और वो बाइक से गिर गये। बाइक से गिरने के बाद गला कटने से काफी ब्लड निकलने लगा आनन-फानन में उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
घटना लैंगर हाउस स्थित इंदिरा रेड्डी फ्लाईओवर के पास की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सेना नायक कागीथला कोटेश्वर रेड्डी के रूप में हुई है। जो आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले के पेद्दा वाल्तेरू के रहने वाले थे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।
चाइनीज धागा गला में फंसने से हुई मौत की घटना की जानकारी जैसे ही इलाके के लोगों को मिली वहां हड़कंप मच गया। इस घटना पर लोगों ने दुख व्यक्त किया। वही पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे सेना के अधिकारियों को सौंपा। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं और अन्य लोगों से चाइनीज मांझे का इस्तेमाल पतंग उड़ाने में नहीं करने की अपील कर रहे हैं।