LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका
10-Oct-2023 07:00 AM
By First Bihar
PATNA : पर्व त्योहारों के बाद संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज-कानपुर के रास्ते पटना एवं गया से आनंद विहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने यह निर्णय किया है कि छठ पूजा के बाद बिहार से वापस जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में छठ पूजा के बाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
दरअसल, गाड़ी सं. 03255 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 23 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को पटना से रात 10.20 बजे खुलकर अगले दिन शाम तीन बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 03256 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 24 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को आनंद विहार से रात 11.30 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम 5.20 बजे पटना पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी।
इसके साथ ही गाड़ी सं. 03635 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 20 नवंबर से 08 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को गया से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 05.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 03636 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 21 नवंबर से 09 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को आनंद विहार से सुबह 07.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन रात 8.45 बजे गया पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 02391 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 25 नवंबर से 09 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को पटना से रात 10.20 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम तीन बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 02392 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से रात 11.30 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम 5.20 बजे पटना पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी।