ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / कैंसर वाले बयान पर लालू की बेटी रोहिणी का सम्राट पर तीखा हमला,...

कैंसर वाले बयान पर लालू की बेटी रोहिणी का सम्राट पर तीखा हमला, X पर जमकर निकाली भड़ास

11-Oct-2023 06:26 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में जातीय गणना के आंकड़े सार्वजनिक होने के बाद से जो विवाद छिड़ा वह बढ़ता ही जा रहा है। आंकड़ों पर सवाल उठाने वाली बीजेपी और अन्य विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए लालू ने पिछले दिनों कहा था कि कैंसर का इलाज सिरदर्द की दवा खाने से नहीं होगा। इसपर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार किया और कहा कि लालू खुद बिहार के लिए कैंसर के समान हैं। तेजप्रताप के बाद अब लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है।


रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्टम एक्स पर लिखा कि, ‘कुत्ते की दुम को सालों भी सीधी नली में रखो, तब भी टेढ़ी ही रहती है और यहीं कहावत इस व्याकुल और संस्कारहीन इंसान पे सटीक बैठती है.. व्याकुलता और दुस्साहस तो देखिए इसका जिन्होंने इस नमक हराम को सामाजिक और राजनीतिक पहचान दिया आज उन्हीं का नाम बदनाम कर अपनी राजनीतिक दुकान चमकाने का गंदा और घिनौना खेल खेल रहा.. ये मुरेठा नहीं गले में पट्टा बांधकर गोधरा के नरभक्षी के इशारे पर बिहार की राजनीति को कलंकित कर रहा है’।


इससे पहले लालू के बड़े बेटे मंत्री तेजप्रताप यादव ने सम्राट चौधरी पर हमला बोला था और कहा था कि सम्राट चौधरी की लालू प्रसाद के सामने कोई हैसियत नहीं है। बता दें कि लालू के ट्विट के बाद सम्राट चौधरी ने कहा था कि बिहार में अराजकता की स्थिति बनाने वाला अगर कोई नेता रहा तो उनका नाम लालू प्रसाद है। लालू प्रसाद ने ही बिहार में जातीय उन्माद फैलाया है।लालू खुद बिहार के लिए राजनीतिक रूप से कैंसर साबित हुए हैं।


news image