Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
12-Oct-2023 12:43 AM
By First Bihar
PATNA : दिल्ली से कामाख्या जा रही ट्रेन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त प्राप्त हुई है। हमारे सभी आला अधिकारियों से बातचीत हुई है। स्वास्थ्य विभाग आपदा विभाग और जिलाधिकारी से बातचीत हुई है। बिहार के बक्सर और पटना के सभी अस्पतालों के डॉक्टर से हमारी बातचीत हुई है सभी को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। यह बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की बक्सर में कई बोगियाँ पलटने की दुःखद घटना पर आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा बक्सर व भोजपुर के जिला पदाधिकारियों से वार्ता कर यथाशीघ्र घटनास्थल पहुँच राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने एवं घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। बिहार सरकार तत्परता से पीड़ितों व घायलों के बचाव, राहत एवं उपचार कार्यों में जुटी है।
दरअसल, बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार रात को एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन आनंद विहार से आ रही थी।
जानकारी के अनुसार, आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की करीब छह से सात बोगियां बेपटरी हो गई। ट्रेन हादसे में चार लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि चार लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। 60 से अधिक यात्रियों के जख्मी होने की सूचना है। बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने चार लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।