ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / बक्सर रेल हादसे पर सुशील मोदी ने जताया दुख, बोले- तोड़फोड़ की आशंका...

बक्सर रेल हादसे पर सुशील मोदी ने जताया दुख, बोले- तोड़फोड़ की आशंका की भी जांच जरूरी

12-Oct-2023 07:22 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बक्सर रेल दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू हुए तथा इसकी जांच के आदेश भी दिये गए, जिससे पता चलेगा कि यह हादसा किसी तकनीकी गलती से हुआ या इसके पीछे तोड़-फोड़ करने वाली ताकतों का हाथ है।


उन्होंने कहा कि रेलवे और वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाने की घटनाओं के बीच तोड़फोड़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस ऐंगल से भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने नार्थ ईस्ट ट्रेन के बेपटरी होने से 4 लोगों की मृत्यु पर शोक प्रकट किया और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 


सुशील मोदी एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान यात्रा पर हैं, जहां बक्सर रेल दुर्घटना की खबर मिलने के बाद उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य में लगी एनडीआरएफ की टीम, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया है।


बीजेपी सांसद ने कहा है कि पिछले पांच साल में रेलवे सेफ्टी पर ज्यादा ध्यान देने से दुर्घटनाओं में कमी आई, लेकिन उडीसा (बालासोर) के बाद बिहार (बक्सर) की रेल दुर्घटना चिंता का विषय है। बक्सर रेल हादसे की जांच रिपोर्ट आने पर सरकार को तुरंत कड़े कदम उठाने होंगे, जिससे यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़े।