ब्रेकिंग न्यूज़

BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज

Home / news / बक्सर रेल हादसे की पहली जांच रिपोर्ट : ट्रैक में गड़बड़ी के कारण...

बक्सर रेल हादसे की पहली जांच रिपोर्ट : ट्रैक में गड़बड़ी के कारण डिरेल हुई नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, जानिए किन बातों का हुआ खुलासा

13-Oct-2023 07:30 AM

By First Bihar

BUXAR : आनंद विहार से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रैक (पटरी) की गड़बड़ी से रघुनाथपुर में दुर्घटनाग्रस्त हुई। रेलवे के अफसरों की संयुक्त प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इसरिपोर्ट में इस दुर्घटना के पीछे इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही बताई गई है। जिस जगह हादसा हुआ वहां पटरियां तहस-नहस पाई गईं। डेटा लॉगर और स्पीडोमीटर की जांच में हादसे के वक्त ट्रेन की गति 112 किमी प्रतिघंटे थी। यही वजह रही कि ट्रेन के इंजन समेत सभी बोगियां ताश के पत्तों की तरह छिटक कर पटरी से उतर गईं।


वहीं, दुर्घटना के बाद गठित संयुक्त जांच कमेटी ने ट्रेन मैनेजर (गार्ड) विजय कुमार, ऑनड्यूटी स्टेशन मास्टर नित्यांनद कुमार, प्वाइंटमैन विशाल कुमार, गेट मैन नंदकिशोर सिंह, लोको पायलट बिपिन कुमार और असिस्टेंट लोको पायलट राजेश कुमार का बयान लिया। इसके आधार पर पाया कि हादसे की वजह ट्रैक में गड़बड़ी है। इसके साथ ही रिपोर्ट में घटना का समय रात नौ बजकर 51 मिनट बताया गया है।


इसके साथ ही साथ नार्थ इस्ट ट्रेन हादसे में रेलवे को करीब 52 करोड़ 20 लाख से अधिक रुपये का नुकसान हुआ है. इनमें 21 कोच के अलावा अन्य राशि को जोड़ का आंकड़ा जारी किया गया है। यह आंकड़ा निरीक्षण को आये सीआरएस व रेलवे बोर्ड की संयुक्त टीम ने जारी किया है। सीआरएस की जांच अभी जारी है ऐसे में रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद रेल मंडल व जोन के कई अफसरों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। 


आपको बताते चलें कि, बक्सर के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर रात हुए रेल हादसे की जांच के लिए रेलवे बोर्ट की टीम  पहुंची। इस टीम में रेलवे बोर्ड के कई बड़े अधिकारी शामिल है।यह टीम रघुनाथपुर जाकर नॉर्थ ईस्ट रेल हादसे की जांच कर रही है । रेलवे बोर्ड ने हादसे की जांच के लिए इस टीम का गठन किया है। जांच के बाद यह टीम रेलवे बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।