BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
18-Oct-2023 10:09 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बीते शाम उच्च माध्यमिक (11वीं और 12वीं कक्षा) के कुल 16 विषयों के परिणाम जारी हुए थे। हिंदी, अंग्रेजी, मैथिली, बंगाली, संस्कृत और उर्दू विषय के शिक्षकों का रिजल्ट जारी किया गया और अब आज शिक्षक भर्ती परीक्षा के 14 विषय का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने कक्षा 1 से लेकर 12 तक के 1 लाख 70 हजार 461 शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके बाद बुधवार को बचे हुए विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसमें जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, मगही,कम्प्यूटर विज्ञान, राजनीति शास्त्र, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडी विषय में आज रिजल्ट आएगा। मंगलवार को आयोग ने उच्च माध्यमिक 11वीं और 12वीं के 16 विषयों का रिजल्ट जारी किया था।
इसके साथ हही आयोग ने इसकी सूचना दी है कि जारी किए गए रिजल्ट के आधार पर उच्च माध्यमिक के इन विषयों के अंतर्गत सफल घोषित हुए उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन आवेदन में भारी गई प्राथमिकता के आधार पर उन्हें जिला आवंटित कर दिया गया है। इसकी जानकारी व बिहार लोक सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ले सकते हैं।
बीपीएससी द्वारा कल जारी किए गए 16 विषयों में 23873 पदों के विरुद्ध 6061 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। यानी, 25.38, किसी में भी रिक्त पदों के अनुसार शिक्षक नहीं मिले हैं। विज्ञान विषय में एक तिहाई रिजल्ट हुआ है। बाकी में इससे भी कम रिजल्ट जारी हुआ है। उच्च माध्यमिक के लिए बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 57602 पदों के लिए वैकेंसी निकली थी। हालांकि इसमें वैकेंसी लगभग 17 हजार कम लोगों ने आवेदन किया।