ब्रेकिंग न्यूज़

ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

BPSC 66वीं मेंस का शेड्यूल जारी, 29 से 31 जुलाई तक 2 सिटींग में होगी परीक्षा

04-Jul-2021 04:47 PM

PATNA :  बिहार लोक सेवा अयोग ने 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. 29 से 31 जुलाई तक दो सिटींग में बीपीएससी 66वीं की मेंस परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. पटना के केंद्रों पर यह परीक्षा ली जाएगी. परीक्षा में करीब 6 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. पीटी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों में 3497 अनारक्षित, 902 ईडब्ल्यूएस, 1503 एससी, 78 एसटी, 1586 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 1199 पिछड़ा वर्ग और  232 पिछड़े वर्ग की महिला वर्ग से शामिल हैं. 


आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि कोविड के नियमों का पालन करते हुए परीक्षा होगी. अभ्यर्थियों के हिसाब से कुछ सेंटर अधिक बनाए जाएंगे.  इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से 691 पदों पर नियुक्ति होनी है. इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी से गन्ना उद्योग विभाग में ईंख पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग में नियोजन पदाधिकारी-जिला नियोजन पदाधिकारी, बिहार प्रोबेशन सेवा, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर विकास सह आवास विभाग, उपभोक्ता संरक्षण विभाग, गृह विभाग में पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग के विशेष शाखा में जिला समादेष्टा, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षालय, गृह विभाग में काराधीक्षक, वाणिज्य कर विभाग में राज्य कर सहायक आयुक्त, निर्वाचन विभाग में अवर निर्वाचन पदाधिकारी बन सकते हैं.


29 जुलाई को पहली पाली में सामान्य हिंदी व दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र की परीक्षा होगी. 30 जुलाई को एकल पाली में सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र की परीक्षा होगी. जबकि 31 जुलाई को एच्छिक वैकल्पिक विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों प्रवेश पत्र परीक्षा आरंभ होने के एक सप्ताह पहले वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा के तहत 691 पदों पर भर्ती की जाएगी.