ब्रेकिंग
Bihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियम

Bihar News: 351 फीट का अनोखा कांवर लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे शिवभक्त, बाबा गरीबनाथ धाम में करेंगे जलाभिषेक

Bihar News: 351 फीट लंबे कांवर के साथ शिवभक्तों का जत्था मुजफ्फरपुर पहुंचा है. सोमवार को बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक होगा. श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: श्रावण माह के पावन अवसर पर उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। इस बार श्रावणी मेले में श्रद्धा और भक्ति की एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए शिवभक्तों ने 351 फीट लंबा कांवर लेकर सबका ध्यान खींच लिया।


यह विशेष कांवर यात्रा वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर गांव से प्रारंभ हुई। कांवरियों की 60 सदस्यीय टोली ने पहलेजा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर करीब 86 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंची।


जैसे ही यह विशालकाय कांवर मुजफ्फरपुर पहुंचा, रास्ते भर श्रद्धालु और आम लोग इसे देखने के लिए उमड़ पड़े। कांवर में लगभग 150 लीटर गंगाजल भरा हुआ है, जिसे 60 कांवरिए बारी-बारी से अपने कंधों पर उठाकर ला रहे हैं, जबकि 15 सहयोगी लगातार सहायता में लगे हुए हैं। पूरे रास्ते “बोल बम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।


कांवर यात्रा का नेतृत्व कर रहे महेश गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने 300 फीट लंबा कांवर अर्पित किया था, जिसे इस बार बढ़ाकर 351 फीट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बाबा के प्रति हमारी आस्था ही हमें यह कठिन यात्रा पूरी करने की शक्ति देती है।


कांवरिए सुधीर ने कहा कि वह वर्ष 2019 से लगातार बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं संजीत पासवान ने बताया कि यह यात्रा कठिन अवश्य है, लेकिन बाबा की कृपा से हर कठिनाई पार हो जाती है। श्रावणी सोमवारी के दिन, यानी सोमवार को बाबा गरीबनाथ पर विधिपूर्वक जलाभिषेक किया जाएगा। पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब चुका है और बाबा के जयकारों से गूंज रहा है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता