ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सिलीगुड़ी में परिवर्तन यात्रा के दौरान टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल है और परिवर्तन यात्रा से राज्य में सुशासन व विकास की नई शुरुआत होगी।

बिहार न्यूज
ममता बनर्जी पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल में आयोजित परिवर्तन यात्रा के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। सिलीगुड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार भ्रष्टाचार, अराजकता और अन्याय की प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने दावा किया कि परिवर्तन यात्रा के जरिए पश्चिम बंगाल में कुशासन का अंत होगा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन और विकास के नए दौर की शुरुआत होगी।


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार, अराजकता और अन्याय की प्रतीक है। परिवर्तन यात्रा बंगाल की जनता की वह सशक्त पुकार है, जो राज्य को कुशासन से मुक्त कराएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन और विकास के नए युग की स्थापना करेगी। 


जिस तरह पश्चिम बंगाल में टीएमसी और इससे पहले वामपंथी शासन में गुंडागर्दी,अराजकता का दौर रहा, उसी तरह बिहार में भी लंबे समय तक राष्ट्रीय जनता दल के शासन में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी। लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में सुशासन की व्यवस्था स्थापित हुई और राज्य विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। 


उपमुख्यमंत्री परिवर्तन यात्रा के तहत पश्चिम बंगाल के क्रांतिमाल विधानसभा क्षेत्र (सिलीगुड़ी) में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोरखा समाज, राजबंशी समाज तथा आदिवासी समुदाय के लोगों को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी समाज भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं लेकिन ममता दीदी इनका हक इनसे छीन कर घुसपैठियों को दे रही हैं। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत कभी सोने की चिड़िया था। मुगलों, अंग्रेजों और बाद में कांग्रेसियों ने इसे लूटने का काम किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनाएं। जिससे मेक इन इंडिया का सपना साकार होगा और भारत सोने की चिड़िया नहीं बल्कि सोने का शेर बनकर दुनिया में दहाड़ने का काम करेगा।


मोदी सरकार में बंगाल के विकास के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सिलीगुड़ी तक नया रेल कॉरिडोर बनाया जा रहा है। सिलीगुड़ी से गोरखपुर तक नया कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। साथ ही एक्सप्रेसवे नेटवर्क का भी तेजी से विस्तार हो रहा है।


पश्चिम बंगाल के लोग सभी समाजों को साथ लेकर चलते हैं लेकिन घुसपैठियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घुसपैठिए बंगाली, आदिवासी, गोरखा और राजबंशी समुदाय की हकमारी कर रहे है। डेमोग्राफी बदल रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ बंगाल की जनता को तभी मिल पाएगा जब राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।


सम्राट चौधरी ने कहा कि 35 वर्षों तक वामपंथी शासन और पिछले 15 वर्षों से टीएमसी सरकार ने बंगाल को विकास की मुख्यधारा से दूर कर दिया है। उद्योग और रोजगार के अवसर घटे हैं और युवाओं को दूसरे राज्यों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इस व्यवस्था को बदलकर राज्य में विकास, सुरक्षा और सुशासन की नई शुरुआत की जाए।


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ने इसी भूमि से एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा दिया था। यहीं से जनसंघ और भाजपा की नींव पड़ी थी। नरेंद्र मोदी की सरकार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया और 370 रूपी कचरे को हटाने का काम किया। भाजपा की सरकार बनने पर उत्तर बंगाल के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। चाय बगानों में काम करने वाले मजदूरों के हितों की रक्षा की जाएगी और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश कर उद्योग, पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि पश्चिम बंगाल में कमल का फूल खिलाकर परिवर्तन लाएं और राज्य को विकास, सुरक्षा और सम्मान के नए रास्ते पर आगे बढ़ाएं।

पटना से संजीव सिंह की रिपोर्ट

टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी

टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी

टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी

टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी

संबंधित खबरें