ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Encounter: बिहार का 50 हजार का इनामी बदमाश डबलू यादव यूपी मुठभेड़ में ढेर, हत्या के कई मामलों में था वांटेड

Encounter: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुई मुठभेड़ में बिहार के बेगूसराय का कुख्यात और 50 हजार का इनामी अपराधी डबलू यादव मारा गया। वह हत्या सहित कई संगीन मामलों में वांटेड था।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Encounter: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सोमवार को एक मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी डबलू यादव को यूपी एसटीएफ (UP STF) और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मार गिराया। डबलू यादव बिहार के बेगूसराय जिले का निवासी था और वहां हत्या, लूट और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में वांटेड था।


एनकाउंटर हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र में हुआ। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि डबलू यादव किसी गैंग के साथ इलाके में छिपा हुआ है और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। इसी इनपुट के आधार पर यूपी एसटीएफ और बिहार पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। खुद को घिरा देख डबलू यादव ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।


डबलू यादव बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव का रहने वाला था। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार रखने जैसे कई संगीन मामलों में केस दर्ज थे। बिहार पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।


डबलू यादव लंबे समय से फरार चल रहा था और बिहार पुलिस उसकी तलाश में थी। उस पर कई बार छापेमारी की गई, लेकिन हर बार वह बच निकलता था। वहीं, पुलिस को गुप्त सूचना मिली। गुप्त सूचना के आधार पर ही यूपी में उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।


यूपी एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑपरेशन बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा था, लेकिन पुलिस ने रणनीतिक तरीके से उसे अंजाम दिया। मौके से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। 


बिहार पुलिस के मुताबिक, डबलू यादव का आपराधिक इतिहास बेहद खतरनाक था और उसकी गिरफ्तारी या मृत्यु से बड़ी राहत मिली है। एनकाउंटर के बाद डबलू यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी पहचान की पुष्टि बेगूसराय पुलिस ने की है। पुलिस अब उसके बाकी साथियों की तलाश में है, जो घटना के वक्त मौके से फरार हो गए।