ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट

बेतिया-कुमारबाग रेल लाइन दोहरीकरण और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बिहार में कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट की गई हैं। वंदे भारत, सप्तक्रांति सहित कई ट्रेनों का समय और रूट बदला गया।

Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar train cancelled : अगर आप नियमित रूप से ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बिहार में रेलवे द्वारा बेतिया-कुमारबाग रेल लाइन के दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य को लेकर कई ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। यह कार्य 18 फरवरी तक चलेगा, जबकि 17 फरवरी को दोहरीकरण का सीआरएस निरीक्षण भी प्रस्तावित है। इस काम के कारण रेलवे ने विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया है, जिससे कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है और कुछ ट्रेनों के रूट व समय में बदलाव किया गया है।


रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस अवधि में बेतिया और कुमारबाग स्टेशन को अस्थायी रूप से नॉन-क्रॉसिंग स्टेशन घोषित किया गया है। इसके चलते करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट या डायवर्ट कर चलाया जा रहा है।


प्रभावित ट्रेनों में गोरखपुर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस, रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस, बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस और मुजफ्फरपुर-प्रयागराज बापूधाम एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों को नरकटियागंज-सिकटा-सुगौली रूट से चलाया जाएगा। इसके अलावा नरकटियागंज-सीतामढ़ी-दानापुर मेमू ट्रेन के रूट में भी बदलाव किया गया है।


रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 14 फरवरी से 17 फरवरी के बीच नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज, रक्सौल-बेतिया-नरकटियागंज और मुजफ्फरपुर-रक्सौल समेत कई मेमू और डेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है। इससे दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू ट्रेन को सुगौली तक ही चलाया जाएगा, जबकि चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस नरकटियागंज स्टेशन से ही शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी।


इसके अलावा ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों के संचालन समय में भी देरी होगी। बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस लगभग 150 मिनट और मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस करीब 60 मिनट की देरी से चलेगी। इस अवधि में मालगाड़ियों के परिचालन पर भी असर पड़ेगा, जिससे रेल यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।


रेलवे द्वारा जारी नई समय सारिणी के अनुसार शुक्रवार और मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक ब्लॉक रहेगा। शनिवार और रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। वहीं सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लागू रहेगा।


रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और समय सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। अचानक रद्द या बदले रूट के कारण यात्रियों को असुविधा हो सकती है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन और अधिक सुगम और तेज हो जाएगा, जिससे यात्रियों को भविष्य में बेहतर सुविधा मिलेगी।