ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / ‘बोलने से पहले मर्यादा का ख्याल रखें सम्राट चौधरी’ BJP प्रदेश अध्यक्ष को...

‘बोलने से पहले मर्यादा का ख्याल रखें सम्राट चौधरी’ BJP प्रदेश अध्यक्ष को नीतीश के मंत्री की नसीहत

11-Oct-2023 01:23 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सम्राट चौधरी का नाम सुनकर भड़क गए और उनके पिता शकुनी चौधरी का नाम लेकर खूब सुनाया। नीतीश के बयान पर सम्राट चौधरी ने पलटवार किया और कहा कि जब उनके पिता राजनीति करते थे उस वक्त नीतीश कुमार हाफ पैंट पहनकर घूमा करते थे, उनकी हैसियत नहीं है कि वे शकुनी चौधरी को सम्मान दिला सकें। अब जेडीयू कोटे के मंत्री श्रवण कुमार ने सम्राट चौधरी को नसीहत दे दी है।


सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी को नोटिस कौन ले रहा है। सम्राट चौधरी को मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए नाप तोलकर बोलना चाहिए। जो मर्जी आता है वह बोलते रहते हैं। वह प्रदेश अध्यक्ष हैं सोंच समझकर ही कोई बात बोलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में यह सब चलता रहता है और बीजेपी को अपनी चिंता करनी चाहिए। 2024 में बिहार में उनको एक भी सीट मिलने वाला नहीं है। बीजेपी के जुमलाबा नेताओं का सफाया होना तय है।


वहीं जातिगत गणना के आंकड़ों को लेकर बीजेपी के आरोप पर मंत्री ने कहा कि जो लोग खुद फर्जीवाड़ा करते हैं वह इस तरह का आरोप लगाते हैं। जनगणना बिल्कुल सही हुआ है और पूरे पारदर्शी तरीके से हुआ है। जातीय गणना के आधार पर सरकार जो योजना बनाएगी, वह सामने आएगा तो विरोध करना छोड़ देंगे। वहीं अमित शाह के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि सिर्फ जुमलाबाजी करने के लिए आ रहे हैं। बीजेपी के छोटे से बड़े नेता सभी जुमलाबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं।