बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
12-Apr-2022 06:58 AM
PATNA : बोचहां विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी उम्मीदवारों की तरफ से वोटिंग के ठीक पहले तक जीत के दावे किए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। यहां मुख्य मुकाबला आरजेडी के उम्मीदवार अमर पासवान, बीजेपी कैंडिडेट बेबी देवी और वीआईपी कैंडिडेट गीता कुमारी के बीच माना जा रहा है। हालांकि चुनाव वही जीतेगा जो युवाओं और महिलाओं के बीच अपनी स्थिति मजबूत बना पाएगा। जीत का दरवाजा युवा और महिला वोटर्स के जरिए ही खुलने वाला है। इस उपचुनाव के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी और एनडीए के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी थी।
विधानसभा उपचुनाव में नतीजे का सारा दारोमदार अब 40 वर्ष तक के युवा वोटर पर निर्भर करता है। मतदाताओं में युवाओं की बड़ी संख्या के कारण राजनीतिक दलों का फोकस भी युवाओं पर है। 290955 मतदाताओं में से 40 साल तक के मतदाताओं की संख्या 51 फीसदी यानी 151170 है। बोचहां विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक दल जानते हैं कि इसी आयुवर्ग के मतदाताओं की न केवल संख्या अधिक है, बल्कि वोट देने में भी ये आगे रहते हैं। यही वजह है कि राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार इन्हें लुभाने का सबसे ज्यादा प्रयास किए।
बोचहां विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की जेंडरवार बात करें तो महिला वोटरों की संख्या भी अच्छी है। कुल महिला वोटर 137575 हैं। हाल के वर्षों में देखा गया है कि महिला वोटर काफी मुखर होकर मतदान करती हैं। 47 फीसदी महिला मतदाताओं का भी अहम रोल होगा। बोचहां विधानसभा में कुल 70 वोटर ऐसे हैं जो सौ साल से ज्यादा उम्र के हैं। इसके अलावा 40 साल से लेकर 100 साल तक के कुल मतदाताओं की संख्या 139784 है। इस चुनाव में राजनीतिक दलों की सभा में भी महिला और युवा मतदाताओं की भीड़ ही अधिक देखी गई।
बोचहां में कुल 2 लाख 90 हजार 764 वोटर अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 53 हजार 78 पुरुष जबकि 1 लाख 37 हजार 682 महिला एवं 4 अन्य शामिल है। बोचहां क्षेत्र में कुल 350 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कि मूल 285 है, जबकि 65 सहयोगी मतदान केंद्र है। मतगणना सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है।