Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा
27-Oct-2023 12:27 PM
By First Bihar
PATNA : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी अब जोर पकड़ने लगी है। बिहार बीजेपी चुनावी तैयारी में फिलहाल सबसे आगे दिखाई दे रही है। चुनावी तैयारी के तहत ही 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुजफ्फरपुर में रैली का आयोजन किया गया है। ऐसे में इस रैली की रणनीति बनाने को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पटना पहंचे हैं। यहां वो कई अहम बैठकें भी करने वाले हैं।
दरअसल, लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही बिहार की राजनीतिक पार्टियां भी सक्रिय हो गयी हैं। सभी दल के नेता अपने अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मवारी सौंपने के साथ चुनावी मोड में आ चुके हैं। बिहार में विपक्षी पार्टी बीजेपी भी अब पूरी तरह से चुनावी तैयारी में ताकत झोंकने लगी है। शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष पटना पहुंचे हैं। यहां बीएल संतोष बीजेपी के उन खास नेताओं और पदाधिकारी के साथ बैठक कर आगामी चुनाव और अमित शाह की रैली को लेकर रणनीति बनाने की चर्चा कर रहे हैं।
मालूम हो कि, अमित शाह के आगमन से पहले बिहार बीजेपी की कोर कमिटी की बैठक बुलाई गई है। बिहार के प्रदेश भाजपा दफ्तर में होने वाले इस बैठक में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा आज दिन भर दोनों नेता प्रदेश पदाधिकारियों और मंच मोर्चा के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।