दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर
04-Oct-2019 05:25 PM
PATNA: पटना में तबाही के बाद JDU नेताओं के बयानों से बौखलायी BJP ने अपनी सहयोगी पार्टी पर सबसे बड़ा हमला बोल दिया है. भाजपा नेताओं ने जदयू की ओर से बयानबाजी कर रहे मंत्रियों पर सबसे तल्ख टिप्पणी की है. BJP नेता ने अशोक चौधरी को राजो सिंह का हत्यारा बताया है. वहीं, श्याम रजक को मौकापरस्त, परजीवी, आधारहीन और पलायन करने वाला नेता करार दिया गया है. उधर, भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा है कि जदयू नेता उनकी जुबान नहीं खुलवायें वर्ना अनर्थ हो जायेगा.
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का सबसे तल्ख बयान
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. संतोष रंजन राय ने जदयू के मंत्री श्याम रजक और अशोक चौधरी के बयानों के बाद सीधा हमला किया है. श्याम रजक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा है कि जब आधारहीन, परजीवी,मौकापरस्त और पलायन कर अपनी राजनीति करने वाले JDU के नेता सुशील मोदी और नंद किशोर यादव को कुछ कहते हैं तो उन्हें अपने आपराधिक इतिहास और धूमिल भविष्य के बारे में सोंचना चाहिये.
राजो सिंह का हत्यारा ज्ञान न दे
भाजयुमो के उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने कहा है कि राजो सिंह का हत्यारा BJP को ज्ञान नहीं दे. अशोक चौधरी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपने मंत्रालय का काम देखने की नसीहत देते हुए कहा था कि वे मीडिया में बने रहने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं. इसके बाद ही संतोष रंजन राय का बयान आया है.
नितिन नवीन बोले-मेरी जुबान नहीं खुलवायें
वहीं बांकीपुर से भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा है कि जदयू के नेता उनकी जुबान नहीं खुलवायें. अगर उनकी जुबान खुली तो नीतीश कुमार और जदयू की कलई खुल जायेगी. नितिन नवीन ने कहा कि बिहार में अधिकारियों की पोस्टिंग कौन करता है. किसके निर्देश पर अधिकारियों मलाईदार पोस्टिंग मिलती है. ये सब जानते हैं. जदयू के नेता बयानबाजी करने के बजाय चुप रहें तो ज्यादा बेहतर होगा.