Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
09-Mar-2021 09:02 AM
By Pranay Raj
NALANDA : इस वक़्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधी ने एक बच्चे को बर्थडे पार्टी में बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना नूरसराय थाना इलाके के वंश गोपालपुर गांव की बताई जा रही है. मृतक की पहचान चुन्नू पासवान के 12 वर्षीय पुत्र लड्डू कुमार के रूप में की गई है.
जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके पड़ोसी मंगरेला पासवान के पुत्र विक्की कुमार का जन्मदिन था. पार्टी में गांव के सभी लोगों को न्योता दिया गया था. जन्मदिन की पार्टी के दौरान बार बालाओं के डांस की भी व्यवस्था की गई थी. बार बालाओं के ठुमके के दौरान जब सभी मस्ती में झूम रहे थे, इसी दौरान जमीन विवाद में अपराधी द्वारा बच्चे को गोली मार दी गई. गोली की आवाज़ से इलाके में भगदड़ मच गई.
इसके बाद मौके से अपराधी फरार हो गया. नूरसराय थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ग्रामीणों ने सूचना दी. पुलिस जब तक गांव पहुंची तब तक परिजन शव को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल गए थे. फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया जा रहा है.