Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
09-May-2022 04:09 PM
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां सड़क पर करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में उसके माता-पिता बाल-बाल बच गए। युवक अपने परिवार के साथ दिल्ली से मुजफ्फरपुर लौट रहा था। सभी दरभंगा जाने के लिए बस स्टैंड के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में काफी पानी भरा हुआ था। युवक पानी में ही चल रहा था और माता-पिता साइड से होकर जा रहे थे। तभी अचानक युवक करंट की चपेट में आ गया। ये देखते ही पिता पास में पड़े बांस की मदद से बेटे को छुड़ाने की कोशिश करने लगे। और मां उसे सड़क की दूसरी ओर खींचने की कोशिश करने लगी। आनन फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। युवक की अगले महीने ही शादी होने वाली थी।
मुजफ्फरपुर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के स्टेशन रोड समेत कई इलाकों में निर्माण का काम किया जा रहा है। दिल्ली से दरभंगा के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचे कैलाश यादव, उनकी पत्नी शुभकला देवी और 22 वर्षी बेटा रोहित हमसफर एक्सप्रेस से उतरे थे। जिसके बाद तीनों बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड जा रहे थे। सड़क पर जलभराव होने के कारण रोहित के माता-पिता पानी से अलग हटकर चल रहे थे। वहीं, रोहित जैसे ही पानी में पैर रखा, उसे तेज झटका लगा और कुछ दूर जाकर नाली में गिर गया। उसे बचाने गई मां को भी झटका लग गया और वो पानी में जाकर गिर गईं। फिर युवक के पिता कैलाश भी दोनों को बचाने गए तो उन्हें भी करंट लगा। लेकिन उन्होंने खुद को संभालकर पत्नी को पहले निकला और फिर बेटे को निकला। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद दोनों पति-पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक की मां रोते हुए कह रही थी कि शादी में बेटे के साथ फोटो खिंचाने का सपना देखे थे।
दरअसल, वे लोग अपने गांव जा रहे थे। वहां पड़ोस में एक शादी थी। मृतक के पिता ने बताया कि अगले महीने रोहित की शादी होनी थी। लड़की वालों से बात चल रही थी। सब कुछ तय हो चूका था। मृतक के पिता कैलाश ने बताया कि सभी लोग दिल्ली में रहते हैं। रोहित भी साथ रहता था और वह ड्राइवर का काम करता था। उनका फूल का भी कारोबार है। घटना की सुचना मिलते टाउन थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है। ASI शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद परिजन शव लेकर दरभंगा के लिए रवाना हो गए।